फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर संक्रामक रोगों के लिए जिले में बनेंगे तीन एनपीसीडीसीएस केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । गैर संक्रामक रोगों को रोकने के लिए बिजनौर, नजीबाबाद और धामपुर में एनपीसीडीसीएस केंद्र की स्थापना होगी। इन केंद्रों पर कैंसर, शुगर, हृदय से संबधित रोगों के प्रति जागरूक किया जाएगा और उपचार भी किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने गैर संक्रामक रोगों को रोकने के लिए नेशनल प्रोग्राम ऑफ प्रोविजन एंड कैंसर, डायबिटीज और कोर्डियो वेस्कूलर स्ट्रोक (एनपीसीडीसीएस) शुरू किया है। इसे अंतर्गत जिला अस्पताल, धामपुर पीएचसी और नजीबाबाद पीएचसी को एनपीसीडीसीएस केंद्र बनाया जाएगा। केंद्र पर मरीजों को कैंसर, शुगर और हृदय रोग जैसे गैर संक्रामक रोगों के प्रति मरीजों को बचाव की जानकारी दी जाएगी। वृद्ध अवस्था में होने वाली बीमारी, तंबाकू और पान मसाले से होने वाली खतरनाक बीमारी के बारे में जागरूक किया जाएगा। केंद्र पर मरीजों की जांच के बाद उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल बने केंद्र पर भेजा जाएगा। इसके लिए टीम में दो चिकित्सक समेत चार का स्टाफ रहेगा। टीम में एक एपेडमोलाजिस्ट डॉ. समीर भटनागर को तैनात कर दिया गया है।
हृदय रोग के मरीज होंगे रेफर
जिले में पिछले दस साल से कार्डियोलॉजिस्ट चिकित्सक तैनात नहीं है। इसके कारण मरीजों को काफी परेशानी होगी। एनपीसीडीसीएस केंद्र पर आने वाले हृदय रोग संबंधी मरीजों को मेरठ रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन

जल्द शुरू होंगे एनसीटी केंद्र
एसीएमओ डॉ. बीएस रावत ने बताया कि जल्द की एनपीसीडीसीएस केंद्रों की स्थापना की जाएगी। ताकि मरीजों को गैर संक्रामक बीमारी के लिए जागरूक किया जा सके और उनका उपचार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें