फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.39 करोड़ का ऋण किया स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर। पीएनबी के किसान क्रेडिट कैंप में दो करोड़ 39 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया। किसानों से बैंक की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

अग्रणी जिला प्रबंधक अजय कुमार ने कहा कि बैंक द्वारा किसानों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। कहा कि किसान समय से अपना ऋण जमा कर सब्सिडी का लाभ भी ले सकते हैं। बैंकों में किसानों से लेकर व्यापारियों तक के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। चेयरपर्सन पति आसिफ अली शान ने कहा कि किसान बैंकों की योजनाओं का लाभ उठाएं और समय से ऋण जमा करें। प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष मुकेश दहिया ने कहा कि खेती के अलावा भी दूसरे ऋण लेकर किसान कोई व्यवसाय शुरू कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। शाखा प्रबंधक डा. शशिकांत यादव ने किसानों से बैंक की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। इस दौरान किसान नेता राजेंद्र सिंह समेत अनेक उपभोक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें