फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस आज, खरीददारी को सजा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस आज, खरीददारी को सजा बाजार
विज्ञापन

अमरोहा। धनतेरस आज है जिसको लेकर बाजार दुल्हन की तरह सज गया है। स्टील के बर्तनों की दुकानों से लेकर सर्राफा बाजार तक में रौनक बढ़ गई है। बाजारों में खरीदारी को उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। सुबह से ही वाहनों की बाजारों में नो एंट्री कर दी जाएगी। उचक्कों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी बाजार में मौजूद रहेंगे।
मंगलवार को धनतेरस है जिस पर लोग जमकर खरीदारी करते हैं। सर्राफा दुकान से लेकर बर्तनों व अन्य दुकानों पर भारी भीड़ रहती है। सामान खरीदना इस दिन शुभ माना जाता है। इसलिए देर रात तक बाजार पूरी तरह गुलजार रहते हैं। पुलिस ने भी जबरदस्त भीड़ के आने की आशंका जताते हुए लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत इंतजाम किया है। इतना ही नहीं ट्रैफिक व्यवस्था भी पुख्ता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि मोहल्ला नल चौराहा, कोट चौराहा व कोतवाली गेट के सामने से कोई भी वाहन अंदर बाजार में दाखिल नहीं हो सकेगा। दुपहिया को छोड़कर अन्य सभी वाहन बाहर ही रोक दिए जाएंगे। भीड़ में उचक्के भी आ सकते हैं, इसलिए सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मी बाजार में लगातार भ्रमण करते रहेंगे। इसमें किसी तरह की कोई चूक नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें