फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए होने लगी बैरीकेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। कलक्ट्रेट में बेरीकेडिंग लगाने का काम शुरू हो गया है। अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को मतदान होगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य साकेंद्र चौधरी के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्यों ने उदयन वीरा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। सदस्यों के विरोध पर उदयन वीरा के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 31 जुलाई को मतदान होना था, लेकिन तब पीठासीन अधिकारी के छुट्टी पर जाने के कारण मतदान के लिए 22 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई थी। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारी करनी शुरू कर दी है। रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में बेरीकेडिंग लगाने का काम शुरू हो गया। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान कलक्ट्रेट व आसपास कड़े सुरक्षा रहेंगे। किसी को भी बिना किसी कारण के कलक्ट्रेट में नहीं आने दिया जाएगा।


मुकदमे वापस लेने व जिला पंचायत का चुनाव निष्पक्ष कराने की मांग
बिजनौर। सपा ने पूर्व विधायक रुचि वीरा, जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा, खुशनूद खां समेत कई कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे वापस लेने व 22 अगस्त को होने वाले चुनाव को निष्पक्ष कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को सपा के जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि किसी भी कीमत पर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने पूर्व विधायक रुचि वीरा समेत कई नेताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस नहीं तो सपा कार्यकर्ता रणनीति बनाकर सड़कों पर उतरकर अंदोलन करेंगे। 22 अगस्त को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रशासन ने सत्ता पक्ष के दबाव में गड़बड़ी तो बर्दाश्त से बाहर होगी। बैठक में एसपी से थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह राना को बर्खास्त करने की मांग की है। बैठक में गजेंद्र सिंह देवल, प्रमोद प्रधान, बलवीर सैनी, शाकिर खां, रूपचंद्र सैनी, अशोक कुमार, अनीस अहमद, अखलाक पप्पू, अनिल यादव, नगर अध्यक्ष दिलशाद अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें