फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की 30 बीघा जमीन कब्जामुक्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । राजस्व विभाग की टीम ने गांव चौकपुरी के जंगल से ग्राम समाज की 30 बीघा जमीन को कब्जामुक्त कराया। गांव वालों ने जमीन पर कब्जा कर फसलें बो रखी थी।
विज्ञापन

गांव चौकपुरी में काफी समय से ग्राम समाज की 30 बीघा जमीन पर ग्रामीणों ने कब्जा कर रखा था। इस जमीन पर कई तरह की फसल बो रखी थी। गांव के किसानों ने इसकी शिकायत राजस्व विभाग में करते हुए जमीन को कब्जामुक्त करने की मांग की थी। रविवार को राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची। ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश के बाद इस जमीन पर खड़ी फसलों को जोत दिया गया। जमीन कब्जामुक्त कराने के दौरान राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने खुद ट्रैक्टर पर बैठकर फसल जुतवाई। ग्राम प्रधान उदयवीर सिंह ने भी राजस्व विभाग की टीम का सहयोग किया। टीम में लेखपाल अरुण कांबोज, राजस्व निरीक्षक तेजपाल सिंह, ईश्वर सिंह, मनित शर्मा, मंजुल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें