फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलर की जांच को गांव में पहुंची टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पहुंची पूर्ति विभाग की टीम को दौड़ाया
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव हीरापुर गोकल के लोगों ने शनिवार को राशन डीलर की बहाली के लिए गई पूर्ति विभाग की टीम को दौड़ा लिया। अधिकारियों ने भाग कर जान बचाई । अधिकारियों का आरोप है कि ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बनाकर मारपीट करने का भी प्रयास किया। एआरओ महेश गौतम की ओर से ग्राम प्रधान सहित छह लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

गांववासियों का कहना है कि राशन वितरण में गड़बड़ी करने की शिकायत पर एसडीएम ने गांव के राशन डीलर की दुकान को निरस्त कर दिया था। आरोप है कि दुकान निरस्त होने के बाद पूर्ति विभाग ने गांव में खुली पंचायत कर नए डीलर के चयन को कोई प्रयास नहीं किया। इस दौरान विभाग की मिलीभगत से डीलर दीवान सिंह कोर्ट में चला गया और कोर्ट ने उसकी दुकान को बहाल कर दिया। शनिवार को जब एआरओ महेश गौतम के निर्देशन में पूर्ति विभाग के अधिकारियों की टीम गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहुंची और टीम में शामिल एआरओ ने कोर्ट के आदेश से ग्रामीणों को अवगत कराने का प्रयास किया तो ग्रामीण भड़क गए। आक्रोशित लोगों ने एआरओ पर डीलर दीवान सिंह से मिलीभगत होने का आरोप लगाते हुए न केवल नारेबाजी की बल्कि टीम को दौड़ा लिया। टीम में शामिल अधिकारी गांव से भाग निकले। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। एआरओ ने गांव के छह लोगों को नामजद करते हुए पुलिस में तहरीर दी है। नामजद ग्राम प्रधान मुन्ने सिंह गौतम, शीतल कुमार, रामशरण सिंह, राजपाल सिंह आदि शामिल है। उधर, एआरओ महेश गौतम ने बताया कि राशन डीलर दीवान सिंह की निरस्त दुकान को पहले की तरह से बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें