फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खादर में सरकारी जमीन पर खड़ी 600 बीघा फसल होगी नीलाम, ये है वजह

Mon, 04 Nov 2019 10:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में खादर क्षेत्र में खड़ी गन्ने की फसल। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन

खादर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर उगाई गई फसल को प्रशासन नीलाम कराएगा। खादर में ऐसी करीब 600 बीघा फसल को नीलाम करने की तैयारी है। साथ ही सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर खेती करनेे वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है, ऐसे लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन


खादर क्षेत्र में भू माफिया हर साल ही सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके खेती करते हैं, जिससे मोटी कमाई की जाती है। पूर्व में प्रशासन ने सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटवाए थे, लेकिन भू माफिया फिर सक्रिय हो जाते हैं। अब खादर क्षेत्र की करीब 600 बीघा जमीन पर पलेज के अलावा गन्ना, गेहूं, धान आदि की फसलें खड़ी हैं।

 

प्रशासन ने गांव खलीउल्लापुर, भोजपुर भोपतपुर व निजामतपुरा गांव में सरकारी जमीन चिह्नित की हैं, जहां अवैध कब्जे करके खेती की गई है। अकेले खलीउल्लापुर गांव में 294 बीघा जमीन हैं। तीनों ही गांव में सरकारी जमीन पर खड़ी फसल को नीलाम करने की कवायद प्रशासन ने शुरू कर दी है।


एसडीएम बृजेश कुमार ने बताया कि तीनों गांवों की करीब 600 बीघा जमीन पर खड़ी फसल को नीलाम कराया जाएगा। तहसील की टीम इस काम में जुटी है। जिन लोगों ने अवैध कब्जे कर खेती की है, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। भविष्य में कोई इस तरह की हरकत न करे ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा। किसी को भी सरकारी जमीन पर खेती करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें