फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद के सम्मेलन में 57 प्रधानों ने ली सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद के सम्मेलन में 57 प्रधानों ने ली सदस्यता
विज्ञापन

बिजनौर। रालोद के सम्मेलन में बिजनौर विधानसभा के 57 ग्राम प्रधानों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
एक बैंक्वेट हॉल में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अली अदनान ने कहा कि रालोद के सदस्य लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार में आम जनता और किसान दोनों परेशान हैं। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के मंत्री का बेटा खुलेआम किसानों को गाड़ी से कुचलकर मार रहा है। किसान और मजदूर ऐसी पार्टी को अब वोट नहीं देंगे। वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह ने कहा कि किसान अब और दुख नहीं सहेगा। 2022 के चुनाव में जयंत चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों और मजदूरों की सरकार बनेगी। रालोद ही किसानों को फसलों का उचित दाम दिला सकती है।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा केवल पूंजीपतियों के लिए काम करती है, जबकि रालोद किसान और मजदूरों के हित में काम करती है। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद आसिफ ने किया। सम्मेलन में पूर्व विधायक अली अशफाक, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, महावीर सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान मोहल्ला मिर्दगान की जामा मस्जिद के इमाम कारी हन्नान, शहर इमाम वरीश अहमद, ऑल इंडिया मुस्लिम फ्रंट के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फिरोज आफताब, खालिद, सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर रामेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर जबर सिंह, राकेश कुमार, शिवपाल सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें