नजीबाबाद। प्राचीन शिव-हनुमान मंदिर में माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिक तथा नंदी महाराज की मूर्ति स्थापना की गई। श्रद्धालुओं ने मूर्तियों को पालकी में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली।
मोहल्ला मकबरा स्थित प्राचीन शिव-हनुमान मंदिर पर पंडित अमित कौशिक, आयुष कौशिक के निर्देशन में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंत्रोच्चारण के बीच माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिक, नंदी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से की। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के पूरे परिवार की मूर्तियों को आकर्षक पालकी में विराजमान कर जयकारों के बीच नगर में शोभायात्रा निकाली। मूर्तियों की स्थापना के बाद भोग लगाकर श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम संयोजक सौरभ कुमार, अभिनव अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में शतांशु सिंघल, अमित सिंघल, राकेश शर्मा, मुकुल शर्मा, गौरव शर्मा, राहुल तायल, शुभम, राजीव शर्मा, नवीन जोगराम, अनिल, सतेंद्र शर्मा, रोहित अग्रवाल, जीत तनेजा, धीरज, मनोज तायल, संजीव माहेश्वरी, वैभव अग्रवाल, चेतन, हन्नी, आयुष चंद्रा, हरिओम भारद्वाज, संदेश शर्मा, सार्थक अग्रवाल, चारु, अर्पिता, नीलम, पूनम मौजूद रहे।