फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों की सेवा कर कमा रहे पुण्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ियों की सेवा कर कमा रहे पुण्य
विज्ञापन

स्योहारा। क्षेत्र में कांवड़ सेवा शिविरों का विधिवत हवन पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। नगर के सबसे प्राचीन जय भोले कांवड़ियों के शिविर का रेलवे स्टेशन पर शुभारंभ हुआ। शिविर में रात्रि विश्राम की व्यवस्था, निरन्तर चलने वाला भंडारा व चिकित्सा की विशेष व्यवस्था की गई। डा. विनीत देवरा, बदर खान, व्यापारी नेता अरुण वर्मा, मुकेश रस्तोगी, अमित शर्मा, संजीव जैन, अनिल जैन आदि रहे। मोहल्ला पटवारियान शिव मंदिर पर विशाल कांवड़ शिविर का में कांवड़ियों की भीड़ रही। रात्रि विश्राम, भोजन, चाय नाश्ता, चिकित्सा, स्नान के लिए गर्म पानी तथा टायलेट आदि की व्यवस्था की गई। धामपुर मार्ग पर फव्वारा चौक के पास पुलिस द्वारा कांवड़ सेवा स्टाल लगा कर कांवड़ियों को फल वितरित किए गए। प्रजापति समाज द्वारा पुराना बस अड्डे के पास राजपाल प्रजापति के नेतृत्व में कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया गया। मुरादाबाद रोड पर सरकारी अस्पताल के पास प्राचीन शिव मंदिर पर कांवड़ शिविर लगाया गया, भोजन, विश्राम की व्यवस्था की गई। गांव गेंदजुड़ में मंगल लिपि फार्म हाउस पर डा. मनोज वर्मा द्वारा कांवड़ शिविर लगाया गया। शिविर में नास्ते, भोजन, विश्राम आदि की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें