नेशनल कबड्डी में विकुल ने लहराया परचम
बिजनौर। जिले के होनहार कबड्डी खिलाड़ी विकुल लांबा यूपी की जूनियर कबड्डी में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। नेशनल में उपविजेता रही यूपी टीम से विकुल को मैन ऑफ द घोषित किया गया। इसके लिए उसे सिल्वर मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कोलकाता के इंडोर स्टेडियम में 15 से 18 फरवरी तक 47 वीं जूनियर कबड्डी नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चंडीगढ़ और यूपी टीम के बीच प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें यूपी की टीम उप विजेता रही। चंडीगढ़ ने 40 और यूपी ने 37 से रन बनाए। इससे पूर्व यूपी टीम ने हरियाणा को करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल और तमिलनाडु को हराकर सेमिफाइनल में प्रवेश किया। यूपी की टीम में गांव बाबरपुर निवासी विकुल लांबा ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कबड्डी की एनआईएस कोच अंशु चौधरी ने बताया कि विकुल के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इसके लिए उसे सिल्वर मेडल शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। कोच के अनुसार विकुल पिछले पांच सालों से उनके सानिध्य में कबड्डी के गुर सीख रहा है। विकुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।