फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मिशिक्षामित्रों त्रों ने बीआरसी कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरसी पर शिक्षामित्रों का प्रदर्शन
विज्ञापन

नहटौर। समायोजित शिक्षा मित्रों ने एरियर और जनवरी के बिल का सत्यापन न होने पर बीआरसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शीघ्र समस्या का निस्तारण नहीं होने पर पूरे जिले में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि औचक निरीक्षण नहीं करने को लेकर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुधीर चौहान के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने बीआरसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सातवें वेतनमान का पचास प्रतिशत एरियर और जनवरी माह के मानदेय बिल का सत्यापन नहीं होने के कारण उन्हें अभी तक पैसा नहीं मिल सका है। आरोप है कि बीआरसी कार्यालय पर अवैध वसूली की जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्रा ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान मटौरा मान का विद्यालय बंद मिलने पर शिक्षामित्र की अनुपस्थिति लगाने पर कार्रवाई से बचने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। एरियर आदि के बिल सत्यापन कर भेज दिए गए हैं। स्कूल समय में धरना प्रदर्शन करना गलत हैं। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार, महामंत्री ओमकार सिंह, उदयवीर सिंह, केशव त्यागी, अमित प्रताप सिंह, शरद त्यागी, बबीता, सुनीता, सुधीर चौधरी, पवनलता आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें