भागूवाला में फैला विद्युत तार का जाल
फोटो - 18एनजेडबी06आर
भागूवाला/नजीबाबाद। भागूवाला में जर्जर घरेलू विद्युत लाइन हादसों को दावत रहे रही है। विद्युत लाइन के आए दिन टूटकर गिरने से ग्रामीणों में दहशत है। विद्युत अधिकारियों से कई बार विद्युत लाइन दुरुस्त करने की ग्रामीणों मांग कर चुके हैं लेकिन विभाग की कुंभकरणी नींद नहीं टूटी है, शायद विभाग को किसी बड़े हादसे का तैयार है।
भागूवाला बस्ती में घरेलू विद्युत लाइन का जाल फैला हुआ है। विद्युत लाइन काफी पुरानी होने से जर्जर हालत में है। जर्जर विद्युत लाइन अक्सर टूटकर गिर रही है। हालांकि विद्युत कर्मचारियों ने जर्जर विद्युत लाइन को डंडे बांधकर रोकने के प्रयास किए हैं। विद्युत लाइनों में विद्युत दौड़ते तार गर्भ होकर आए-दिन टूट रहे हैं, जिससे क्षेत्र की विद्युत प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने साजिद, शकील, अनवार अहमद, अब्दुल गनी, महताब, गुलसिताब, मो.अख्तर, अलताफ, असलम, रिजवान का कहना है कि जर्जर विद्युत लाइन को बदलवाने के लिए कई बार मांग की लेकिन विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों के दरबार में समस्या उठाने की बात कही है।
जल्द दुरुस्त होगी विद्युत लाइन
नजीबाबाद। एसडीओ विकास कुमार का कहना है कि भागूवाला में जर्जर विद्युत लाइन मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जल्द ही विद्युत लाइन की जांच कराई जाएगी। जर्जर विद्युत लाइन को भी जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।