कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
नजीबाबाद। युवा कांग्रेसियों ने कृष्णा चौराहे पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। राफेल डीन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेसियों ने संयुक्त संसदीय कमेटी गठित किए जाने की मांग उठाई। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शारिब अंसारी एड., अभिनव अग्रवाल एड., फराज हुसैन के नेतृत्व में कृष्णा टाकिज के चौराहे पर एकत्रित हुए। युवा कांग्रेसियों ने राफेल डील मामले में केंद्र सरकार पर देश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद मामले में संयुक्त संसदीय कमेटी (जेपीसी) गठित किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान मोहम्मद सलिम कुरैशी, हिफ्जुरहमान, नदिम फारुकी, ईलु रिहान एड., वसीम अहमद, मो. दानिश, रियासत अंसारी, आशु, शाही अराफात, रिहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।