रेहड़। बीईओ सुनील डबराल ने सरकार के आदेेश पर क्षेत्र में चल रहे सभी अमान्य स्कूलों को बंद करा दिया। नोटिस हिदायत दी गई है कि यदि इन स्कूलों के प्रबंधनों ने चोरी छिपे से साठगांठ कर स्कूूलों को चलाने का प्रयास किया तो पुलिस में रिपोर्ट कायम कराकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी।
बीईओ ने बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में टीम के साथ अमान्य विद्यालयों के विरुद्ध छापेमारी की। बीईओ ने बताया कि इस मौके पर गांव सहरवाला में लोकेश कुमार, चंपतपुर चकला में छिंदर सिंह व नरेश , वीरभानवाला में तनवीर सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय की मान्यता पर उच्च कक्षाओं को संचालन करते हुए पकड़ा। आवश्यक प्रपत्र मांगने पर कोई भी विद्यालय संचालक प्रपत्रों को नही ंदिखा सका। बीईओ ने ऐसे विद्यालयों के अभिलेखों को कब्जे में ले लिया है। हिदायत दी कि यदि भविष्य में फिर से विद्यालय संचालित होते मिले। तो पुलिस में रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।