फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने किया 11 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने किया 11 यूनिट रक्तदान
विज्ञापन

बिजनौर ।
नेहरू युवा केंद्र ने जिला अस्पताल में राष्ट्रीय युवा सप्ताह का शुभारंभ रक्तदान शिविर से हुआ। ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 11 यूनिट स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसडीएम वीके सिंह, प्रशांत महर्षि, सुबोध चंद्र शर्मा व प्रभारी सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद ने विवेकानंद जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कुमारी पल्लवी ने अतिथियों का गीत से स्वागत किया। कार्यक्रम में एसडीएम ने वीके सिंह ने कहा कि स्वयंसेवकों से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। प्रशांत महर्षि ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। सुबोध चंद शर्मा ने युवा शक्ति को राष्ट्र शाक्ति बताते हुए रक्तदान शिविर की सराहना की। कार्यक्रम में शुभम राजपूत, सत्यम राजपूत, पुष्पेंद्र, सचिन, लव कुमार, सागर चौधरी, संजीव कुमार व नरेंद्र त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई
बिजनौर।
आरबीडी महिला महाविद्यालय के बीएड विभाग में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। गोष्ठी में डॉ. मंजुला कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संपूर्ण जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उनके एक-एक विचार अनुकरणीय है। विभागाध्यक्ष डॉ. वीपी विश्वकर्मा ने कहा कि उनका एक मात्र संदेश उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक न रुको। कार्यक्रम में पायल, सदफ, साक्षी, रुबीना, नजमुन्निसा, सारिका सिंह, इफ्फत खान, फातिमा, रजनीश कुमार व प्रकाश रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें