कर्मचारियों ने रुका वेतन और पेंशन मांगी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और एसडीएम वीके सिंह को ज्ञापन सौंपा। जल निगम कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कई कर्मचारियों का वेतन लंबे समय से रुका हुआ है। इसके बाद कर्मचारी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन दिया। जिसमें कर्मचारियों का रुका हुआ वेतन दिलाने, पेंशन, अन्य देयकों का भुगतान कराने की मांग की। अध्यक्षता केके शर्मा, संचालन सहप्रवक्ता अमीर हैदर जैदी ने किया। इस दौरान राजवीर सिंह, लोकेंद्र कुमार, दर्शन लाल, शुभम सक्सेना, उमेश कुमार, सुधीर कुमार, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
सड़क की मरम्मत कराई जाए
बिजनौर। बिजनौर में सिरधनी फतेहपुर रोड को ठीक कराने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। क्षेत्र वासियों ने कहा कि सड़क एक साल से ज्यादा समय से टूटी पड़ी है। इस सड़क पर पानी भरा रहता है। यह सड़क कई गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ती है। काजी जियाउर्रहमान, अखलाक पप्पू, नजाकत अली, मोहम्मद मोहसिन, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।