नजीबाबाद। हिंदू सामूहिक विवाह समिति की ओर से 27 अप्रैल को अग्रवाल धर्मशाला में छह नवयुगल का विवाह कराया जाएगा। आयोजन के मुख्य अतिथि डीएम अटल राय और विशिष्ट अतिथि एसपी उमेश कुमार होंगे। यह जानकारी रविंद्र अग्रवाल सीए ने दी।
शिविर आज
नजीबाबाद। मेट्रो हॉस्पिटल की ओर से बृहस्पतिवार (आज) सुबह 10 बजे सिद्धबलि हॉस्पिटल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी हॉस्पिटल संचालक ने दी।