फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर दाता सर्वाधत छूट का फायदा उठाते हुए अप्रैल माह में बकाया जमा करें: ईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। नगर पालिका की ओर से जल एवं गृह कर जमा करने वालों के लिए अप्रैल में कुल कर की बकाया पर 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। ईओ सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पालिका की ओर से इन दिनों नगर की जनता को कर में 30 प्रतिशत की छूट देने को योजना चलाई जा रही है। जो लोग अप्रैल में कर जमा करेंगे तो पालिका की ओर से उन्हें कुल बकाया कर में 30 प्रतिशत की छूट देगी। इसके बाद मई में यह छूट घटकर 30 के स्थान पर 25 प्रतिशत, जूून में 20, जुलाई में 15, अगस्त, सितंबर माह में केवल पांच प्रतिशत छूट के बाद योजना को बंद कर दिया जाएगा। ईओ ने बताया गया कि पालिका में कुुल 8538 लोग ऐसे है जो जल व गृह कर अदा करते है। अभी तक 40 लाख की बकाया सापेक्ष पालिका की ओर से 15 लाख की कर वसूली ही हो सकी है। चेताया कि जो समय से कर की अदायगी नहीं करेगा, उसकी सुविधाओं को कट कर वसूली के लिए नोटिस जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें