फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडावली निवासी जवान को पंजाब में मारी गई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। पंजाब में मंडावली निवासी बीएसएफ का जवान पद्म सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पांच दिन पहले जवान अपने परिवार से मिलकर पंजाब लौटा था।
विज्ञापन

मंडावली निवासी 52 वर्षीय पद्म सिंह त्यागी 169वीं बटालियन में एएसआई पद पर फाजीलका बार्डर पर ड्यूटी दे रहा था। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे पद्म सिंह पर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया गया। पद्म सिंह को गोली लगने की सूचना घर पर मिलते ही हड़कंप मच गया। पद्म सिंह की पत्नी सुनीता देवी, संबंधी सुनील त्यागी व अन्य संबंधी पंजाब के लिए रवाना हो गए। परिजनों के अनुसार पद्म सिंह छुट्टी मनाकर 10 दिसंबर को वह ड्यूटी पर लौटा था। परिजनों के अनुसार पद्म सिंह 13 दिसंबर को तनाव में था। संबंधी सुनील त्यागी ने बताया कि पद्म सिंह के सीने व पेट में गोलियां लगी थीं। उनका उपचार पंजाब में चल रहा है। एएसआई पद्म सिंह त्यागी पर किसने और क्यों हमला किया, परिजनों ने फिलहाल इसकी जानकारी न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें