फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतों भरी शाम में मुकेश को दी श्रद्घांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। इक प्यार का नगमा है मौजों की रवानी है, जिंदगी और कुछ भी नहीं तेरी मेरी कहानी है... सरीखे गीतों को गुनगुनाते हुए नगर के युवा गायकों ने सुप्रसिद्घ गायक मुकेश को भावभीनी श्रद्घांजलि दी।
विज्ञापन

मुकेश फैंस क्लब नजीबाबाद की ओर से गायक मुकेश की पुण्यतिथि पर आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज में गीतों भरी शाम, मुकेश के नाम... कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सीओ महेश कुमार ने कार्यक्रम को गंगा-जमुनी संस्कृति की मिसाल बताया। उन्होंने मुकेश की याद में अनीस खां की ओर से कार्यक्रम आयोजित करने की सराहना की।
अल्ताफ रजा के संचालन और अनीस खां व रॉकी की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. तसलीम मिर्जा ने जीना यहां मरना यहां..., अजय वर्मा ने टूटे से भी टूटे न ये धर्मवीर की जोड़ी..., हसीन खां ने पानी रे , पानी तेरा रंग कैसा..., हरिओम राजपूत, मो.आरिफ, शकील, तनवीर अहमद ने गीत गुनगुनाकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शादाब जफर, शकील, वासित, सैफ, साबिर, शाहनवाज, नौशाद ने भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें