जिले में 50 और मिले कोरोना पॉजिटिव
बिजनौर। जनपद में 50 और कोरोना पॉजिटिव मिले जबकि 1770 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिले में अब कुल 2291 संक्रमित हो गए हैं। इनमें से अब तक 1702 लोगों ने कोरोना को हराया है, जबकि 26 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 563 है।
जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को भी कुल 50 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही 1770 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। कुल पॉजिटिव केस 2291 हो गई। एक्टिव पॉजिटिव केस 563 हैं। जबकि 1702 लोगों ने कोरोना को मात दे चुके हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया शुक्रवार तक कुल 89 हजार 258 सैंपलों की जांच हो चुकी है। अभी तक 87 हजार 448 जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं। वर्तमान में लंबित रिपोर्ट की 1810 है। सीएमओ के अनुसार शुक्रवार को अल्हैपुर ब्लॉक क्षेत्र के तीन, मोहम्मदपुर विकास खंड इलाके के 11, स्योहारा ब्लॉक क्षेत्र के आठ, हल्दौर विकास खंड इलाके के पांच, नूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के सात, नजीबाबाद, नहटौर विकास खंड इलाके के चार-चार, अफजलगढ़, जलीलपुर, किरतपुर ब्लॉक क्षेत्र के एक-एक मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।