फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में मांगे 50 लाख, विवाहिता की हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में मांगे 50 लाख, विवाहिता की हत्या का प्रयास
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। एक व्यक्ति ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज में 50 लाख रुपये नहीं देने पर उसकी हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवती के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला साहुवान निवासी अजय बंसल ने एक वर्ष पूर्व अपनी पुत्री पूर्वी का विवाह बरेली निवासी सुबोध कुमार अग्रवाल के पुत्र राघव के साथ किया था। उन्होंने पुत्री का विवाह एक संस्था का विज्ञापन देखकर किया था, जिसमें लिखा था कि राघव सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर मुंबई में है तथा 13 लाख रुपये वार्षिक आय है। पुत्री के विवाह में अपनी हैसियत व सामाजिक प्रतिष्ठा के मुताबिक करीब 40 लाख रुपये खर्च किए थे। जिसमें 21 लाख रुपये नकद राघव व उसके पिता को इनोवा गाड़ी खरीदने के लिए दिए थे। लेकिन ससुराल पक्ष दिए गए दान दहेज से खुश नहीं था। दहेज का ताना देते हुए पचास लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न करने पर पुत्री को परेशान रखते थे। ससुराल वाले 50 लाख रुपये लगाकर राघव को व्यापार कराने की मांग करते थे। लड़के को मात्र छह लाख रुपये वार्षिक वेतन मिलता है और उसे दौरे भी पड़ते हैं। पति राघव ने दो अक्तूबर को उनकी पुत्री को महाराष्ट्र ले जाकर वहां एक पहाड़ी से धक्का देने का प्रयास किया। किसी तरह पूर्वी वहां से बचकर आई। उसके बताने पर जब उसका भाई शुभम 25 अक्तूबर को बहन की ससुराल पहुंचा तो उसके साथ भी अभद्रता की गई। जिसके बाद भाई उसे चांदपुर ले आया। पिता ने पति राघव, ससुर सुबोध अग्रवाल, सुनीता, गरिमा, मंजरी निवासीगण बरेली के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें