बुखार से युवक की मौत, क्लीनिक पर हंगामा
नगीना। एक युवक की बुखार के चलते मौत हो गई। परिजनों ने एक निजी चिकित्सक पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए क्लीनिक पर हंगामा भी किया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। नगर के मोहल्ला शाह जहीर निवासी व्यक्ति के 18 वर्षीय पुत्र को पिछले कई दिनों से तेज बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसका इलाज पास के एक निजी चिकित्सक के यहां कराया। रविवार शाम युवक की तबीयत बिगड़ जाने पर चिकित्सक ने परिजनों को उसे बाहर ले जाने की सलाह दे दी। परिजन युवक को इलाज के लिए बाहर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत हो जाने पर परिजनों ने चिकित्सक पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए उसके क्लीनिक पर हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।