फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में देखे गए 4972 मरीज

विज्ञापन
चांदपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीज देखते ? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
जन आरोग्य मेलों में देखे गए 4972 मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में संचालित प्राथमिक और उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। जिले भर में कुल 62 स्थानों पर लगे स्वास्थ्य मेलों में 119 चिकित्सकों और 637 पैरामेडिकल स्टाफ ने 4972 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। इस दौरान औषधियां भी वितरित की गईं। कोविड हेल्प डेस्क पर 1095 मरीज पहुंचे, इनमें से 611 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। 264 लाभार्थियों के प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाये गए।
शासन के निर्देश पर हर रविवार को जिले में संचालित प्राथमिक और उप प्राथमिक 62 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाता है। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि रविवार को उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेलों में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 4972 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवाई दी गई। इनमें 1812 पुरुष, 2294 महिलाएं और 866 बच्चे शामिल रहे। इनमें से 20 मरीजों को उच्च स्तरीय जांच और उपचार की आवश्यकता होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। इस दौरान खून की कमी के 52, श्वांस रोग के 295, डाइबिटीज के 329, उदर रोग से पीड़ित 419, चर्म रोग के 952 एवं टीबी के 10 रोगियों का उपचार किया गया। कोविड-19 हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को बचाव के बारे में जागरुक किया गया। इसके अलावा लगभग 435 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई और 245 मरीजों की खून की जांच की गई। जिन मरीजों में खून की कमी पाई गई, उन्हें आयरन फॉलिक एसिड की टेबलेट वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की
रेहड़। रविवार को पीएचसी कासमपुरगढ़ी पर जनआरोग्य मेले का शुभारंभ पीएचसी प्रभारी डा. सर्वेश निराला ने किया। रविवार पीएचसी कासमपुरगढ़ी सहित स्वास्थ्य उप केंद्र हरेवली, कादराबाद, सुआवाला आदि पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। पीएचसी प्रभारी डा. सर्वेश निराला ने बताया कि मेले में 191 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई। मेले में मुख्यत: चर्म रोग, रक्तचाप, मधुमेह, खून की कमी तथा नजला-जुकाम के मरीज रहे। सभी 191 मरीजों की एंटीजन रैपिड किट से कोरोना की जांच की गई। इसमे सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस अवसर पर डा. राजकुमार सिंह, ममता कर्णवाल, सतीश कुमार, प्रमोद शर्मा, अमित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें