फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 429 युवाओं को मिले ऑफर लेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार मेले में 429 युवाओं को मिले ऑफर लेटर
विज्ञापन

बिजनौर। रोजगार मेले में जनपद के 429 बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार मिला। कंपनी की ओर से योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों का वेतन तय किया और ऑफर लेटर दिए गए। रोजगार पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आईटीआई में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के 1050 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 429 अभ्यर्थियों को रोजगार मिला। राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा एवं जिला सेवा योजन अधिकारी विशाल राठी ने संयुक्त रूप से चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए गए। चयनित अभ्यर्थियों को 8000 रुपये से 15000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। रोजगार मेले को सफल बनाने में मुकेश कुमार शर्मा प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई बिजनौर, जिला सेवायोजन विशाल राठी, आईटीआई के प्रधान सहायक राकेश शर्मा, पंकज सिंह, प्रह्लाद सिंह, सनी तोमर, नीरज चौधरी, अमित कुमार शर्मा, नीरज कुमार शर्मा, करतार सिंह, कुलदीप, विजयपाल सिंह, आशीष कुमार सक्सेना, सोमचंद, अमरकांत, संजय कुमार, दीपक चौधरी, आशा देवी, एकता आदि का योगदान रहा। राजकीय आईटीआई के प्रधान सहायक राकेश शर्मा ने बताया कि जो अभ्यर्थी इस मेले में रोजगार नहीं पा सके हैं। वह अभी निराश न हों, 30 मई को फिर से अप्रेंटिसशिप, रोजगार मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें