फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 जोड़ों ने लिए फेरे, तीन बोले निकाह कबूल है

विज्ञापन
बिजनौर में शहनाई बैकेंट हॉल में सामुहिक विवाह में हवन में आहुति देते नवयुगल। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
42 जोड़ों ने लिए फेरे, तीन बोले निकाह कबूल है
विज्ञापन

बिजनौर। सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम में 45 जोड़ों की शादी धार्मिक रीति रिवाज से हुई। इनमें तीन मुस्लिम जोड़ा का भी निकाह हुआ। नव दंपत्ती को सरकार की ओर से मिली सहायता देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहनाई बैंक्वेट हॉल में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे प्रदेश के सभी नागरिक बिना किसी भेदभाव के विशेष रूप से निर्धन लोग लाभान्वित हो रहे हैं। योजना के अंतर्गत विवाह करने वाले एक जोड़े पर 51,000 रुपये खर्च किए जाते हैं। सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक किरतपुर के 20 तथा मोहम्मदपुर देवमल के 25 अर्थात कुल 45 जोड़ों की शादी धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार संपन्न कराई गई, जिनमें तीन मुस्लिम जोड़े भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक लड़की कुमारी रेनु पुत्री स्व. सुभाष जिसके माता-पिता दोनों का स्वर्गवास हो चुका है। जिसके भाई की गुहार पर जांच कराते हुए पात्र पाए जाने पर उसका विवाह भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम के अंतर्गत आज संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी, डीसी एनआरएलएम ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें