फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा नदी क्षेत्र में बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगंगा नदी क्षेत्र में बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। रामगंगा बांध प्रशासन ने मानसून से पूर्व बाढ़ सुरक्षा को लेकर रामगंगा नदी के बाढ़ के मद्देनजर और पानी का प्रवाह सुचारु कराने के लिए चेतावनी जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के सात जनपदों से पानी नदी में बाढ़ के दौरान चलाया जा सकता है।
कालागढ़ के रामगंगा बांध से निकलने वाली रामगंगा नदी उत्तर प्रदेश के सात जनपदों बिजनौर, मुरादाबाद, जेपी नगर, रामपुर, बरेली, फर्रुखाबाद एवं शाहजहांपुर में तटों पर बाढ़ के दौरान भारी तबाही मचाती है। सात जनपदों के जिलाधिकारियों एवं मुरादाबाद, कानपुर, मेरठ एवं बरेली के आयुक्त को बांध प्रशासन ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है। अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि मानसून से पूर्व रामगंगा नदी के तटों को प्रवाह के लिए खाली कराया जाना आवश्यक है। मानसून के दौरान रामगंगा बांध में पानी का संग्रह किया जाएगा। पर्वतों से पानी अधिक मात्रा में आया तो बांध से पानी की निकासी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालागढ़ स्थित अफजलगढ़ बैराज एवं हरेली बैराज से होकर पानी की निकासी भूतपुरी से जनपद मुरादाबाद एवं आगे के जनपदों में की जाएगी। ऐसे में नदी का प्रवाह क्षेत्र खाली होना आवश्यक है। जान माल की हानि न हो इसके लिए मानसून से पूर्व ही बाढ़ चेतावनी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें