फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना पकाते समय कपड़ों में आग लगने से किशोरी झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
खाना पकाते समय किशोरी झुलसी
विज्ञापन

बिजनौर। एक किशोरी चूल्हे पर खाना पकाते समय अचानक कपड़ों में आग लगने से झुलस गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार किशोरी करीब 80 फीसदी झुलसी है और हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव जंदरपुर निवासी नसीम दिल्ली में रहकर काम करता है। परिजनों के अनुसार मंगलवार की शाम नसीम की पुत्री सीमा (15) अपने घर पर चूल्हे पर खाना पका रही थी। इसी दौरान अचानक चिंगारी उसके कपड़ों पर आ गिरी। इससे कपड़ों में आग लग गई। चीख पुकार मचते ही वहां पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। मोहल्ले वालों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया और किशोरी के चचेरे भाई वसीम ने इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार इस दौरान सीमा की मां शहजादी जंगल गई थी और घर पर कोई नहीं था। चिकित्सकों के अनुसार किशोरी करीब 80 फीसदी झुलसी है। परिजन किशोरी को इलाज के लिए कहीं अन्य जगह पर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें