फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मंत्री सुरेश राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र में भाजपा की होगी सरकार: सुरेश राणा
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा के समर्पण निधि कार्यक्रम में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि केंद्र में अगली सरकार भी भाजपा की ही होगी। देश की जनता भाजपा की साथ है। जिसके साथ जनता है उसे रोकना नामुमकिन है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में गन्ना मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की आमदनी बढ़ी है। गन्ना किसानों का सबसे ज्यादा भुगतान भाजपा सरकार में किया गया। साल 2015-16 में सपा सरकार ने 18 हजार करोड़ का भुगतान किया था। जबकि 2017-18 में भाजपा सरकार ने 35 हजार करोड़ का भुगतान किया गया है। पिछले कई सालों से चले आ रहे गन्ना बकाया का भुगतान भाजपा ने कराया। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता पहले बूथ जीतें। सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से समर्पण निधि के चेक गन्ना मंत्री सुरेश राणा व क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय कुमार को सौंपे। संचालन जिला महामंत्री डॉ. भुवनेेंद्र चौहान ने किया। इस दौरान विधायक कमलेश सैनी, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, रचना पाल, अवनी सिंह, विधायक सुरेश राठौड़, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें