फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांजी हाऊस की भूमि पर कब्जा कर बनाकर खड़े कर दिए अवैध भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांजी हाउस की भूमि पर बना लिए अवैध भवन
विज्ञापन

अफजलगढ़। शासनादेश के बाद भी राजस्व विभाग कांजी हाउस की भूमि को खाली कराने की सुध नहीं ले रहा है। कई गांवों में ग्रामीणों ने मनमाने ढंग से कांजी हाउस की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया है। जबकि आवारा पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के जगदीश, योगेंद्र, भूपेंद्र, ऋषिपाल, सोमपाल, महेंद्र आदि का कहना है कि दशकों पहले आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए जिला पंचायत विभाग ने गांव-गांव कांजी हाउस का निर्माण कराया था। इनमें आसपास के गांव के आवारा पशुओं को लाकर बांध दिया जाता है। तब किसान से जुर्माना वसूला जाता था। जैसे ही पशुओं का कटान होने लगा तो कांजी हाउस का महत्व कम होता गया। आरोप है कि कांजी हाउस में पशु जाना बंद होने के बाद इन पर स्थानीय व्यक्तियों ने कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिया। गांव हिदायतपुर चौहड़वाला, नरायनवाला, कासमपुरगढ़ी के कांजी हाउस के हालात भी ऐसे ही हैं। इन पर ग्रामीणों का अवैध कब्जा है। किसानों ने डीएम से जल्द ही कांजी हाउस की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को ध्वस्त कराकर गोशाला बनवाने की मांग की है। वहीं, तहसीलदार भान सिंह का कहना है कि भूमि को चिह्नित किया जा रहा है। जिला पंचायत से भी रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही कांजी हाउस की भूमि को कब्जा मुक्त करा उनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें