फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलाई मिल के अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित भाकियू की मासिक पंचायत में बिलाई चीनी मिल द्वारा किसानों के गन्ने का समस्त भुगतान न करने पर रोष जताया गया। थाने में एसआई विनोद राठी को बिलाई मिल अधिकारियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के संबंध में मांग पत्र सौंपा। प्रदेश महासचिव राम अवतार सिंह ने कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने किसानों से प्रयागराज में 16 से 18 जनवरी तक आयोजित चिंतन शिविर में भाग लेने व 12 जनवरी को चांदपुर में आयोजित महापंचायत में भारी तादाद में पहुंचने का आह्वान किया। पंचायत में मिल व उसके क्षेत्रीय कांटों पर गन्ने की घटतौली होने, जंगली जानवरों पर नियंत्रण कराने, बिजली की बढ़ी दरों में कटौती कराने व क्षेत्र में चरमराई विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने समेत कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार व संचालन धर्मेंद्र राणा ने किया। जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, चुन्नी सिंह, सतेश कुमार, हुकम सिंह चौधरी, डालचंद, गजेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, विज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसानों की समस्याओं को उठाया
हल्दौर। भाकियू भानु की मासिक पंचायत में किसानों की कई समस्याओं को उठाया गया। पंचायत में बिलाई मिल द्वारा किसानों के गन्ने का समस्त भुगतान न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। पंचायत में गन्ने का भुगतान 14 दिन के भीतर कराने, गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली बंद कराने, बिजली की बढ़ी दर वापस लेने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू किए जाने, 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिए जाने समेत कई समस्याओं को उठाया गया। किसानों ने अपनी मांगें पूरी कराने को लेकर डीएम के नाम संबोधित एक ज्ञापन समाज कल्याण के सहायक विकास अधिकारी विजय सिंह को सौंपा। पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीर सिंह और संचालन गजराज सिंह ने किया। पंचायत में भूपेंद्र सिंह, गौरव कुमार, शीशपाल सिंह, मुन्नू सिंह, रामकुमार सिंह, नंदराम सिंह, राजपाल सिंह, टीकम सिंह, ओमकार, सौरभ, वेदपाल, धर्मवीर, मुन्नू सिंह, महिपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें