फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का ठेकेदार व जेई के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क का निर्माण कार्य रुकवाया
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव नावका उर्फ गोवर्धनपुर के ग्रामीणों ने विधायक निधि से गांव में बन रही सड़क निर्माण में घटिया सामग्री प्रयुक्त करने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार और जेई के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध करते हुए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रुकवा कर डीएम से जांच कराने के बाद कार्य शुरू कराने की चेतावनी दी। ग्रामीणों का कहना है कि वह किसी भी हालत में सड़क में घटिया सामग्री का प्रयोग नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में विधायक निधि से 100 मीटर लंबी सीसी रोड के निर्माण और सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके निर्माण में ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए गांव में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम से जांच करा आरोपी ठेकेदार और जेई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बेगराज सिंह, शुभम, अमन, आकाश, शाने, धर्मवीर, मनोहर सिंह, रूपचंद्र, ब्रह्मपाल सिंह का कहना है कि गांव में बेगराज सिंह के घर से बंटी के घर तक 100 मीटर रोड का निर्माण विधायक निधि से होना है। जिसमें मानक अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में ठेकेदार से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। आरईएस जेई अनिल कुमार का कहना है कि सड़क का निर्माण मानक अनुरूप होगा, मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें