चैंपियनशिप में जीते तीन गोल्ड मेडल
चांदपुर। आगरा में आयोजित 36वीं उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप में चांदपुर सीओ राजकुमार सिंह ने अपनी पत्नी रेशमा सिंह संग मिक्सड डबल्स में गोल्ड मेडल सहित तीन गोल्ड मेडल जीतकर ऐतिहासिक जीत हासिल की।
आगरा में 20 से 24 सितंबर तक 36वीं उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। चैंपियनशिप में बरेली जोन ने पहली बार आठ गोल्ड और एक सिल्वर पदक जीतकर जोन का नाम रोशन किया। जिसमें चांदपुर सीओ राजकुमार सिंह एक ऐसे विजेता रहे। उन्होंने तीनों स्पर्धा पुरुष एकल, पुरुष डबल और मिकस्ड युगल में गोल्ड मेडल जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। आठ में से तीन गोल्ड मेडल हासिल कर जोन और जनपद बिजनौर का नाम रोशन किया। आगरा जोन एडीजी अजय आनंद ने मेडल पहनाकर पति और पत्नी को सम्मानित किया। इससे पूर्व भी सीओ राजकुमार सिंह ने अपनी पत्नी संग कोचि केरल में 2017 में आयोजित 10वीं ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में हरियाणा की जोड़ी को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया था। यह पहला अवसर है जब उत्तर प्रदेश पुलिस के किसी खिलाड़ी द्वारा इस प्रतियोगिता का गोल्ड मेडल हासिल किया गया है। श्री सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 की उक्त प्रतियोगिता सीआरपीएफ द्वारा 22 से 26 अक्टूबर तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में दो गुने दम खम के साथ प्रतिभाग करूंगा।