फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2600 किसानों के फर्जी सट्टे निरस्त

Fri, 28 Sep 2018 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर गन्ना समिति में आयोजित मेला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में गन्ना विभाग की ओर से आयोजित चार दिवसीय सट्टा प्रदर्शन मेले के दूसरे दिन करीब चार हजार किसानों ने अपने सट्टों का अवलोकन किया। 450 किसानों की समस्याओं का अधिकारियों ने मौके पर निदान कराया। इस दौरान 2600 किसानों के फर्जी निरस्त किए गए है जबकि करीब 700 से ज्यादा किसानों ने अपने अभिलेखों को समिति में जमा करा सट्टे की अपूर्णता को पूरा कराया। मेले में अव्यवस्था होने से किसानों को परेशानी हुई।
विज्ञापन




एससीडीआई अमित कुमार पांडेय ने बताया कि सट्टा सत्यापन के दौरान अब धामपुर गन्ना समिति में 2600 किसानों के फर्जी सट्टों को निरस्त कर दिया है। इनमें वह सट्टे शामिल थे जिन किसानों की मोत हो गई है औरर उनके सट्टे अभी चल रहे थे। कई ऐसे सट्टे भी मिले है, जिन के पास जमीन नहीं है। पर उनके सट्टे समिति में कई सालों से चलते आ रहे थे। करीब 500 ऐसे सट्टों को निरस्त किया गया है जो एक ही नाम से डबल चल रहे थे। मेले में 2500 ऐसे किसानों के सट्टों को ठीक किया गया, जिनमें अभिलेखीय कमी थी। उधर किसानों ने मेले के दूसरे दिन भी अव्यवस्था  रही। किसान महावीर सिंह, रामवीर सिंह, महीपाल सिंह, महेंद्र सिंह, इंदर सिंह, जोगेंदर सिंह का कहना है कि विभाग की ओर से मेले का आयोजन किसानों को राहत  दिलाने का प्रयास तो किया गया है लेकिन सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। मेले में विभाग की ओर से 68 काउंटर लगे थे। जिन पर किसान सर्किल के हिसाब से पहुंच कर सट्टों का अवलोकन कर रहे थे। कई बार अव्यवस्था को लेकर किसानों ने शोर शराबा किया। जिसे अधिकारियों ने संज्ञान लेने के बाद शांत किया। मेला 29 सितंबर तक चलेगा।     



गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेले में पहुंचे 2800 किसान
नजीबाबाद। सहकारी गन्ना विकास समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सट्टा प्रदर्शन मेले में 2800 किसानों ने गन्ना सट्टा संबंधी आंकड़ों का अवलोकन किया। समिति सचिव ने गन्ना किसानों से 29 सितंबर 2018 तक गन्ना सट्टा संबंधी समस्त कागजात उपलब्ध कराने की सलाह दी। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव डॉ. विजय कुमार शुक्ला ने समिति की उपसभापति कामनी देवी, गन्ना परिषद के चेयरमैन देवेंद्र सिंह और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मायापति यादव की उपस्थिति में कार्यालय पर आयोजित गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेले का उद्घाटन किया। किसान सहकारी चीनी मिल के गन्ना अधिकारी अजय यादव, उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के गन्ना अधिकारी विकास पुंडीर, अफसार हुसैन, नजीबाबाद चीनी मिल के वाइस चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह, गन्ना समिति के संचालक मंडल सदस्यों की उपस्थिति में तीन चीनी मिलों से संबंधित 2800 किसानों ने गन्ना विकास समिति द्वारा प्रदर्शित गन्ना सट्टा आंकड़ों का अवलोकन किया। मेले में आए 153 किसानों ने ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, चीनी मिल नजीबाबाद और बरकातपुर से संबंधित अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।
विज्ञापन




गन्ना सट्टा प्रदर्शन में मेले में लगभग 400 से अधिक किसानों ने अपनी राजस्व खतौनी जमा कराई। 35 गन्ना किसानों ने डबल गन्ना सट्टा बंद कराया। गन्ना सट्टा मेले में गन्ना विकास समिति के संचालक बेगराज सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, कुलवीर चौधरी तथा क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। समिति सचिव विकास कुमार शुक्ल ने बताया कि 29 सितंबर 2018 तक गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेला जारी रहेगा। सचिव ने कहा कि जो किसान विभागीय नियमानुसार घोषणा पत्र, फर्द, आधार कार्ड नंबर, पहचान पत्र, बैंक खाता, एसएमएस की पर्ची जारी होने का मोबाइल नंबर समिति को उपलब्ध नहीं कराया है। उन किसानों को सट्टा सुविधा से वंचित होना पड़ेगा। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मायापति यादव ने 314 गांव के 88 प्रतिशत किसानों ने अपने अभिलेख सत्यापन के लिए उपलब्ध कराएं। उन्होंने सभी किसानों से तत्काल अपने अभिलेख उपलब्ध कराने, गन्ना सर्वे/सट्टे का अवलोकन करने की सलाह दी।  


मेले में 600 शिकायतों का निस्तारण
नगीना। गन्ना समिति परिसर में सट्टा प्रदर्शन एवं जैव उर्वरक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सट्टा प्रदर्शन में दर्ज किसानों की 600 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने किसानों को बताया कि जिन किसानों की गन्ना सट्टा में आधार नंबर, खतौनी, मोबाइल नंबर दर्ज नहीं हैं। वे तत्काल इन्हें दर्ज कराएं जिससे गन्ना सप्लाई में परेशानी न हो। कृभको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक गजेंद्र सिंह ने किसानों को जैविक उर्वरकों के संदर्भ में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनके प्रयोग से 15 से 20 प्रतिशत गन्ना बढ़ोतरी और एक प्रतिशत रिकवरी बढ़ती है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. केके सिंह ने किसानों को ड्रिप सिंचाई, तरल जैव, एनपीके के संदर्भ में जानकारी दी। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अविनाश चंद तिवारी, गन्ना सचिव धर्मेंद्र सिंह ने किसानों की समस्याओं का समाधान किया। अध्यक्षता गन्ना समिति के चेयरमैन काजी अरशद मसूद ने की। इस अवसर पर चेयरमैन कृपाल सिंह, चौधरी दिग्विजय सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें