राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय को मिलीं औषधियां
बिजनौर। आयुर्वेदिक औषधि से विहीन चल रहे राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय को दवा मिल गई हैं। पिछले करीब एक साल से अस्पताल में दवाइयां नहीं थीं। इससे मरीजों का भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
जिले में कुल 20 आयुर्वेदिक अस्पताल हैं। इनमें बिजनौर, अफजलगढ़, धामपुर, हरेवली, उदयपुर, चकराजमल, बेगराजपुर, फतेहपुर (आंकू), कोटकादर, चांदपुर, पैजनियां, मंडावर, किरतपुर, बरुकी, भोगली, भागूवाला, मोहम्मदपुर राजौरी, नरावली, जटपुरा महावतपुर, गंज दारानगर शामिल हैं। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय को विभिन्न औषधियां उपलब्ध हो गई हैं। करीब एक साल से अस्पताल औषधि विहीन चल रहा था। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। चिकित्सकों की माने तो आयुर्वेदिक औषधियों में किसी भी रोग को जड़ से खत्म करने नष्ट करने की ताकत होती है। चिकित्सालय प्रभारी ज्योत्सना शर्मा का कहना है कि प्राप्त हुई औषधियों में अशोकारिष्ट, कुटजारिष्ट, चंद्रप्रभावटी, शीतोप्लादी, युगराज गुग्गुल, कालीसदी, हरितकी, शंख भस्म आदि शामिल हैं। जिले के सभी अस्पतालों को ये दवाइयां भेज दी जाएंगी। अब सभी लोगों को अपने क्षेत्रों में ही आयुर्वेदिक औषधियां मिलनी शुरू हो जाएंगी।