मंडावली। गांव कल्लरवाली में गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। गुलदार ने एक मजदूर पेशा परिवार के एक माह में तीन पालतू कुत्तों को अपना निवाला बना लिया। दो दिन पूर्व कुत्ते का निवाला बनाने के बाद गुलदार ने जानवरों पर हमला करने का प्रयास किया।
गांव कल्लरवाली निवासी चंद्रपाल सिंह आरा मशीन पर मजदूरी करता है। गांव की निकासी पर उसका मकान है। चाहर दीवारी न होने से चंद्रपाल के पशु खुले में बंधे रहते हैं। शुक्रवार की रात गुलदार ने चंद्रपाल के पालतू कुत्ते को अपना निवाला बनाया। संयोग से चंद्रपाल का परिवार कमरे के भीतर सोया हुआ था। शनिवार की देर रात गुलदार ने चंद्रपाल के पशुओं पर भी हमले का प्रयास किया। पशुओं के चीखने और चंद्रपाल द्वारा शोर मचाने के बाद गुलदार भाग गया। गुलदार एक माह के भीतर चंद्रपाल तीन कुत्तों को उठाकर ले जा चुका है। गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है।