सांसें हो रही कम, आओ पौधे लगाएं हम
नजीबाबाद । लायनेस क्लब संकल्प की ओर से गो ग्रीन यात्रा में पर्यावरण को संतुलित रखने और पौध रोपण करने का संकल्प लिया गया।
लायनेस क्लब संकल्प की जोन चेयरपर्सन मीनाक्षी अग्रवाल, वाइस जोन पर्सन ज्योति अग्रवाल, अध्यक्ष नीलम माहेश्वरी, सचिव रिंकू जैन, किरन वर्मा के नेतृत्व में आयोजित गो ग्रीन यात्रा का शुभारंभ भाजपा नेत्री बिंदू सराफ ने बाजार कल्लूगंज से झंडी दिखाकर किया। सांसें हो रहीं कम- आओ पौधे लगाएं हम, प्रत्येक लायनेस का संकल्प/ हरियाली है विकल्प हमारा, पेड़-पौधे मत करो नष्ट- सांस लेने में होगा कष्ट, जीवन दायिनी हैं ये वृक्ष- इसकी रक्षा हम करेंगे हम करेंगे... उद्घोष के साथ लायनेस संकल्प की गो ग्रीन यात्रा बाजार कल्लूगंज से होते हुए संतोषी माता मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में लायनेस की ओर से 151 बहु वर्षीय पौधे रोपित किए गए।
भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, सरदार जसवीर सिंह, मोहित अग्रवाल, विनय गुप्ता, कुलदीप कर्णवाल, जयप्रकाश शर्मा, जितेंद्र कक्कड़, वैभव सराफ की उपस्थिति में निकाली गई गो ग्रीन यात्रा में निशा अग्रवाल, रजनी, नीरू, आरती, अंजू, तनु, कृष्णकांता गोयल, श्वेता मित्तल, शैली, रूपम सहित सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया।