फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कल से मिलेगी सस्ती जेनरिक दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला संयुक्त चिकित्सालय पर आने वाले मरीजों को अब सस्ती जेनरिक दवाइयां अस्पताल परिसर में ही मिलने लगेंगी। जिला अस्पताल परिसर में बने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का रविवार को जिलाधिकारी उद्घाटन करेंगे। सोमवार से लोगों को यहां सस्ती दवाइयां मिलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की स्थापना का उद्देश्य लोगों को सस्ती जेनरिक दवाइयां मुहैया कराना है। ताकि इलाज के लिए लोगों को मंहगी दवाइयों के लिए न भटकना पड़े। मालूम हो कि इन दवाइयों की कीमतें मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली दवाइयों के मुकाबले काफी कम होती है। इसी के तहत सरकार की योजना के अनुसार जिला अस्पताल में भी प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की स्थापना की गई है। रविवार को जिलाधिकारी हेमंत कुमार इसका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मरीजों को सोमवार से जेनरिक दवाइयां नियमित रूप से मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें