गजरौला/बुरावली पिछले दो दिनों से भयंकर गर्मी ने लोगों का पसीना निकाल कर रख दिया है। भारी उमस से लोग बेहाल रहें। वहीं बिजली कटौती ने गर्मी के बीच लोग परेशान हो गए। उधर बुरावली और रहरा बिजलीघर से लो वोल्टेज मिल रहे हैं। जिसके चलते फसलें भी सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं।
गजरौला में रविवार की रात बारह बजे बिजली चालू हो गई। बारह बजे तक लोग परेशान हो गए। बिजली कटौती के कारण इन्वर्टर भी जवाब दे गए। देर रात तक गर्मी के चलते लोग जाग कर रात काटने को मजबूर हो गए। तड़के सुबह चार बजे रोस्टर के अनुसार बिजली चली गई। रात में केवल चार घंटे ही सोना मिल सका। वहीं सोमवार को दिन भी कई बार बिजली कटौती हुई। बिजली आपूर्ति गड़बड़ाने से देहात और गांव क्षेत्र भी परेशान हैँ। किसानों की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। दिनभर गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रख दिया। तपती दुपहरी में लोग अपने घरों में ही कैद हो रह गए। जरुरी काम वाले ही अपने घरों से बाहर निकले। शाम होने तक भयंकर गर्मी का कहर जारी रहा। उधर, आदमपुर क्षेत्र के बुरावली बिजली घर और रहरा बिजली घर से लो वोल्टेज आपूर्ति हो रही है। जिसके चलते किसानों के फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। फसल सूख रही है। बिजली लो वोल्टेज में आती भी है तो ट्रिपिंग करती रहती है। लो वोल्टेज आने से पंखे भी नहीं चल पा रहे हैं। लोग गर्मी में परेशान हैं। मुशाहिद अली, हाजी मुस्तफा, सुरेश अग्रवाल, डॉक्टर महबूब, गयासुद्दीन, रामोतार जाटव, सुरेंद्र भाटी, कृपाल त्यागी ने बिजली आपूर्ति सुधारने की मांग उठाई।