फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील के नमूने भरने में तेजी लाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा औषधि की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता सुधार के लिए चेकिंग अभियान में तेजी लाने की बात कही। वहीं मिड डे मील के भी अधिक से अधिक नमूने लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को अपर आयुक्त विनीत कुमार यादव ने खाद्य सुरक्षा औषधि की समीक्षा बैठक ली। अपर आयुक्त ने एक अप्रैल 2018 से 30 जून 2018 तक के कार्य की समीक्षा की।समीक्षा में उन्होंने आईईसी प्रोग्राम को तेज करने की बात कही। वहीं एमडीएम के नमूना की कार्यवाही को बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि नवोदय विद्यालय और जिला अस्पताल की कैंटीन चेकिंग भी की जाए। सड़े-गले कटे फटे फल की बिक्री पर रोक लगाने और कार्बाइड से पकाए जाने वाले फलों की चेकिंग के लिए कहा गया। कहा कि बिना लाइसेंस तथा रजिस्ट्रेशन के कारोबार करने बालों के लिए सख्ती से निपटने के आदेश दिए। घातक मिलावट संबंधी सूचना मंडल पर भेजने तथा जिला स्तर पर कार्यवाही करने की बात कही। मीटिंग में अभीहित अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता, तन्मय अग्रहरि, पीके जयंत, महेश कुमार, विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें