फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडे चले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। गांव मुस्सेपुर में जमीन के विवाद में दो भाइयों में जमकर संघर्ष लाठी-डंडे में धारदार हथियार चले । दोनों ओर से दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए । घायलों में पांच हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव मुस्सेपुर निवासी जयपाल सिंह व मुन्नू सिंह दोनों भाई हैं दोनों भाइयों में जमीन का विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष में शनिवार की दोपहर जमीन के विवाद को लेकर कहासुनी होगी । इसमें दोनों पक्षों में संघर्ष लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इसमें जयपाल पक्ष के देवेंद्र (37), राजेंद्र (39), राधा (36), आशु (14) और मुन्नू पक्ष की ओर से चमन देवी (40), मन्नू सिंह (50) व उसका पुत्र मोनू (28) घायल हो गया । सूचना पर थाना कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया । वहां से घायलों में देवेंद्र, राजेंद्र, राधा व दूसरे पक्ष से चमन देवी व मोनू की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया गया । दोनों पक्षों ने एक दूसरे पक्ष के विरुद्ध थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें