फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी छात्रों को सम्मानित किया
विज्ञापन

किरतपुर। समाजवादी पार्टी ने क्षेत्र के स्कूलों के टॉप पांच छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। नगीना विधायक मनोज पारस ने करीब 150 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम एक बैंक्वेट हॉल में समाजवादी पार्टी की ओर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के हाईस्कूल, इंटर के टॉपर छात्रों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किरतपुर नगर के छात्रों एवं नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के करीब 150 टॉपर छात्र-छात्राएं शामिल रहे। खुशबू अग्रवाल, शिवाली राजपूत, अंशुल, अनम, आकांक्षा, हर्षिता, शिवांश चौहान, मोहम्मद शाहफाहद आदि रहे। नगीना विधायक मनोज पारस ने कहा कि इस देश का भविष्य शिक्षित छात्र ही बदल सकते है। शिक्षा से ही परिवर्तन संभव है। गरीब से गरीब परिवार के बच्चे को भी कड़ी मेहनत कर उच्च शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। कार्यक्रम में मॉर्डन ऐरा स्कूल के उत्तम वाजपेयी, चेयरमैन अब्दुल मन्नान, काजी तारिक अली, डॉ. एन एच मिर्जा, डॉ. जुनैद, सतीश मेहरा, शाकिर रजा, धर्मेंद्र पारस, डॉ. अरशद मलिक, सतेंद्र अग्रवाल, मजहर नामी, अयाज अहमद, मूशीर अहमद लीलू, हरपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें