अतिरिक्त डाक विभाग संघ का सम्मेलन 24 को
धामपुर।
भारतीय अतिरिक्त डाक विभाग संघ के जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन में 24 जून को 10 बजे से नहटौर मार्ग कोतवाली में डाकघर के पास चुनमुन विद्यालय में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में संघ को द्विवार्षिक चुनाव भी संपन्न होगा। उन्होंने सम्मेलन में अधिक से अधिक से नगर और ग्रामीण सेवकों से समय से पहुंचने की अपील की है।