फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलर के नीचे दबने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलर के नीचे दबने से मजदूर की मौत
विज्ञापन

नहटौर। फैक्ट्री में दीवार बनाते समय पिलर गिरने के दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। गुस्साए परिजनों को देखकर ठेकेदार व फैक्ट्री मालिक शव को एंबुलेंस में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। फैक्ट्री मालिक के आर्थिक मदद देने के आश्वासन पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

गांव लल्लावाला निवासी 17 वर्षीय पवन कुमार पुत्र मांगेराम सैनी नहटौर किरतपुर मार्ग पर गांव नवादा चौहान में बन रही एक फैक्ट्री में काम करने के लिए गया था। बताया जाता है कि फैक्ट्री में दीवार बनाने का कार्य चल रहा था। दीवार के पास बना पिलर गिरने लगा। इसकी चपेट में आकर पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। ठेकेदार व अन्य मजदूरों ने बमुश्किल उसे पिलर के नीचे से निकालकर निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने ठेकेदार व फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों का गुस्सा देखकर ठेकेदार व फैक्ट्री मालिक शव को छोड़कर फरार हो गए। बाद में दोनों पक्षों के बीच मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद देने के आश्वासन पर समझौता हुआ। पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें