फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार नंबर खातों से नहीं करा रहे लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जन धन योजना में खाता खुलवाने वाले अधिकतर ग्राहक इन खातों में लेनदेन नहीं कर रहे हैं। आधार नंबर भी इन खातों में लिंक नहीं कराया जा रहा है। 31 मार्च तक खाते में आधार नंबर लिंक न कराने वाले खाते फ्रिज हो जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने जनता को बैंक सुविधाओं से जोड़ने के लिए जन धन योजना वर्ष 2014 में शुरू की थी। इस योजना में हर घर के कम से एक सदस्य को बैंक से जोड़ने का प्लान था। बिना बैंक से जुड़े उपभोक्ताओं को योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है। उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए ये खाते बिना सिक्योरिटी के जीरो बैलेंस पर खोले गए थे। साथ ही इन खातों में पांच हजार रुपये तक का ओवर ड्राफ्ट भी भेजने की व्यवस्था थी। यह ओवर ड्राफ्ट एक तरह का ऋण होता है जो उपभोक्ता को देना या न देना बैंक अधिकारियों के विवेक पर निर्भर करता है। योजना में खाते खुलवाने के लिए बैंकों में उपभोक्ताओं की लाइन लग गई थी। जुलाई 2017 तक जिले में साढ़े चार लाख से अधिक खाते खुल चुके हैं। जिले के हर परिवार के किसी एक सदस्य का खाता बैंक में होने पर 2016 की शुरूआत में जिले को संतृप्त घोषित कर दिया था। उपभोक्ताओं ने योजनाओं में खाते खुलवाए तो लेकिन उसमें रुपये जमा नहीं किए। अब इन खातों से आधार नंबर लिंक कराने में भी बैंक उपभोक्ता कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। बैंक की ओर से मोबाइल पर एसएमएस करने के बाद भी कोई रुचि नहीं ली जा रही है।
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक जो भी बैंक खाता है वह आधार नंबर से लिंक होना ही है। 31 मार्च तक आधार नंबर से लिंक न होने वाले सभी प्रकार के खाते फ्रिज हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें