बिजनौर । जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से स्टेट स्केटिंग हाकी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने अपने हुनर दिखाए। सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को सीनियर स्केटिंग खिलाड़ी अंशुल कुमार द्वारा पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
रविवार को इंदिरा पार्क में स्केटिंग ग्राउंड पर जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज शर्मा, सचिव संजीव बैस, जिला कोआर्डिनेटर संदीप भटनागर की देखरेख में स्टेट स्केटिंग हाकी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने खूब हुनर दिखाए। जिला कोआर्डिनेटर संदीप भटनागर के अनुसार सीनियर वर्ग में मनीष राजपूत, फराज खान, मोहम्मद फैज, मोहम्मद अफजल, दिव्यांशु छिल्लर, मोहम्मद शुएब का चयन किया गया। जबकि जूनियर वर्ग के लिए वीशू, शुभम तोमर, फरहान खान, राघव त्यागी, प्रशांत सिंह, उदित राणा, ओजस्वी आर्य व रितिक तोमर का चयन किया गया। जबकि सब जूनियर वर्ग के लिए उदित कुमार, वंश नामदेव, सागर शर्मा, देव तोमर, शुभ कुमार, अभिजीत व फैजी का चयन स्टेट प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों को सीनियर स्केटिंग खिलाड़ी अंशुल कुमार द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने जिले में रोलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और आगे भी ऐसी प्रतियोगिता कराने पर जोर दिया। इस मौके पर प्रवीण गर्ग, विकास अग्रवाल सहित कई खिलाड़ियों ने सहयोग किया।