कालागढ़। ईवीएम से जनता के हट रहे रुझान को देखते हुए क्षेत्रीय जनता ने मतपत्रों से ही देश में चुनाव कराने की मांग की है।
नागरिक ऋषिपाल सिंह, रामनिवास, मुनेश, संजीव कुमार, सोनू आदि ने देश में ईवीएम के मतदान को विवादित होने पर इसकी जगह मतपत्रों से ही चुनाव कारने की मांग की है। इसके लिए क्षेत्र के युवाओं ने ए क अभियान चलाकर देश के माननीय सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर इस व्यवस्था को जनता के अनुरूप बनाए जाने की मांग की। इसके तहत रोज एक नागरिक पत्र लिखकर मांग को दोहराएगा।