फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्यों के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। आम आदमी पार्टी ने पेट्रोल की कीमत लगातार बढ़ने के विरोध में भैंसा बुग्गियों पर बाइक लादकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार को जनविरोधी व गरीब जनता का शोषण कर बड़े उद्योगपति घरानों के लिए काम करने वाली कठपुतली सरकार बताया।
विज्ञापन

मंगलवार को आप कार्यकर्ता प्रदर्शनी मैदान में एकत्रित हुए। कार्यकर्ता प्रदेश सह प्रभारी शकील मलिक प्रदर्शनी चौक से भैंसा बुग्गियों पर बाइक लादकर जजी चौक, शास्त्री चौक, सिविल लाइन, डाकघर चौक, रोडवेज बस स्टेंड से होकर कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन करते हुए गए। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय को दिया। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी थी तब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की मूल्य 108.6 डॉलर प्रति बैरल था व भारतीय बाजार में पेट्रोल का मूल्य 72 से 80 रुपये लीटर था, लेकिन वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का मूल्य 50 प्रतिशत तक घट गया है। फिर भी भारतीय बाजारों में तेल की कीमत पहले जैसी है। तेल की कीमत बढ़ाकर सरकार कुछ उद्योगपतियों की जेब भरने में लगी हुई है। वहीं कार्यकर्ताओं ने बीएचयू में छात्राओं पर हुई लाठीचार्ज की निंदा भी की। प्रदर्शन करने वालों में सौरव शर्मा, अनुपम शर्मा, दिग्विजय सिंह, सरदार ख्वाजा, सीमा सलीम, मोहम्मद जाहिर, पंकज शर्मा, रोहित कुमार, आरिफ ख्वाज, सुनील कश्यप, संजय शर्मा व विनीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें