मानसी चौहान को सम्मानित करेंगे राज्यपाल
बिजनौर। रामा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में बीसीए की छात्रा मानसी चौहान ने 78.19 प्रतिशत अंक पाकर विश्वविद्यायल के टॉपर्स में नाम शुमार किया है। मानसी चौहान को दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सम्मानित करेंगे।
रामा इंस्टीट्यूट की छात्रा मानसी चौहान ने 78.19 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एमजेपी रूहेलखंड विवि बरेली में टॉपर्स की सूची में शामिल होकर जनपद व कॉलेज का नाम रोशन किया है। छह अक्तूबर को विवि बरेली मेें आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल द्वारा कुमारी मानसी को स्वर्ण पदक व डिग्री प्रदान की जाएगी। मानसी चौहान ने सफलता का श्रेय बीसीए विभागाध्यक्ष विजेता मिश्रा, नेहा शर्मा, यशपाल सिंह को दिया है। ट्रस्टी अरुण गोयल ने कहा कि भविष्य में सभी विभागों के टॉपर्स भी लिस्ट में होने चाहिए। प्राचार्य डा.डबलेश कुमार व चीफ प्रॉक्टर रवीश कुमार ने कहा कि मानसी चौहान के रिजल्ट से प्रेरणा लेनी चाहिए।